फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 4.75 करोड़ से हाईटेक होगी आईटीआई आलापुर

Thu, 20 Mar 2025 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 आईटीआई आलापुर का भवन।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आलापुर के दिन बहुरेंगे। संस्थान परिसर में बहुउद्देशीय हॉल, प्रधानाचार्य आवास, आईटी लैब, बाउंड्रीवाॅल, गार्डरूम व सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने 4.75 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम को कार्यदाई संस्था नामित किया गया है।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आलापुर की पहचान नोडल आईटीआई के रूप में है। यहां पर विभिन्न ट्रेडों में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। करीब 424 बच्चे यहां पंजीकृत है। भवन काफी पुराना हो जाने के कारण बाहरी दीवारों से पेंट उखड़ चुका है। यहां अध्ययनरत बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण देने के साथ आईटीआई की दशा सुधारने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था।
यहां एक बहुउद्देशीय हॉल की आवश्यकता है, ताकि रोजगार मेले से लेकर अन्य प्रकार की गतिविधियां बेहतर ढंग से संचालित की जा सकें। आईटी लैब में आधुनिक संसाधनों से प्रयोग व प्रशिक्षण की सुविधा दी जानी है। व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमशीलता अनुभाग के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। आईटीआई परिसर में प्रशिक्षण सुविधाओं के साथ अवस्थापना संबंधी कार्य भी कराए जा सकेंगे, जिसमें करीब 4.75 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में लोक निर्माण विभाग की ओर से तय किए गए मानकों के अनुसार काम होगा। भवनों को दिव्यांगजन की सुविधा के अनुसार निर्मित किया जाएगा। इसके लिए रैंप इत्यादि की व्यवस्था होगी। शासन ने निर्देश दिए हैं कि 18 माह में कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए और इसमें गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान दिया जाए।


वर्जन
बच्चों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
आईटीआई में बहुउद्देशीय हॉल व आईटी लैब के निर्माण से प्रशिक्षणरत बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे शासन ने मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन

- भूपेंद्र कुमार पाल, प्रधानाचार्य आईटीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें