फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॅरियर को लेकर सजग रहें छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें निखारने की। इंटरमीडिएट के बाद ही कॅरियर की शुरुआत होती है। ऐसे में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं को कॅरियर के प्रति अधिक सजग रहना होगा। यह बातें रविवार को आदमपुर तिंदोली स्थित संतराम पाठक एकेडमी में आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधक संदीप पाठक ने कहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक संदीप पाठक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया। उन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आगामी दिनों में बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ होने जा रही हैं। इसे सहजता से लेना होगा। पूरी तैयारी के साथ परीक्षा में बैठें। किसी भी प्रकार का तनाव न लें। प्रधानाचार्य पवन पांडेय ने विद्यालय की उपलब्धियां गिनाईं।
कहा कि देश के विकास की जिम्मेदारी युवाओं पर है। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि वे देश के विकास में अपना शत-प्रतिशत योगदान दें। इससे पहले विद्यालय परिसर में विदित चतुर्वेदी की देखरेख में हवन-पूजन का भी आयोजन हुआ। बाद में छात्र-छात्रओं को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर राजमणि पांडेय, रामसुमेर, एकता चतुर्वेदी, सीमा दुबे, प्रभात पाण्डेय, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें