फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने ग्रामीणों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के सती प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज बनगांव डिहवा के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता अभियान चलाया। राष्ट्रीय सेवा योजना अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने पल्स पोलियो को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। प्रबंधक अरुणेश यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र-छात्राओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस अभियान से जुड़कर छात्र-छात्राओं को काफी सीख मिलती है।
विज्ञापन

पल्स पोलियो के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने में छात्र-छात्राएं अहम भूमिका निभा सकते हैं। प्रधानाचार्य अंजू यादव ने छात्र-छात्राओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कहा कि सामाजिक जागरूकता में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। युवाओं के बलबूते ही सभी नागरिकों को जागरूक बनाया जा सकता है। युवाओं की जिम्मेदारी है कि वह शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही सामाजिक मुद्दों पर अपने परिवारीजनों व आसपास के नागरिकों को जागरूक करें। इस मौके पर कार्यक्रमाधिकारी अंकेश यादव व यदुनंदन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें