फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परुइया आश्रम की टीम ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। स्वस्थ शरीर और दिमाग़ को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल जीवन के अभिन्न अंग है, जिससे शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास का मार्ग भी प्रशस्त होता है। यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने रविवार को जलालपुर स्थित नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित पं रामसेवक त्रिपाठी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उद्घघाटन के दौरान आयोजक पंकज वर्मा ने खिलाड़ियों एवं मौजूद दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य में खेल जीवन के अभिन्न अंग हैं। शिक्षा, सामाजिकता के साथ साथ खेल व्यक्ति को सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के टूर्नामेंट आयोजन से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है, और क्षेत्र की कई प्रतिभाएं यहीं से निकलकर उच्च स्तरीय टूर्नामेंट में प्रतिभाग करती हैं।
जिला महामंत्री डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, और ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी का आह्वान किया। लीग का पहला मुकाबला चौबे का पूरा व परुइया आश्रम के बीच खेला गया। इसमें परुइया आश्रम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चौबे का पूरा की टीम को 35 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी परुइया आश्रम की टीम ने महज 6 ओवरों में 36 रन बनाकर मैच जीत लिया। टूर्नामेंट का उद्घघाटन भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा, ने किया । इस मौके पर राजाराम मौर्य, सुदीप मिश्र, संजीव सिंह, सुनील गुप्ता, देवेश मिश्र, विशाल त्रिपाठी, अभिषेक शुक्ल, मनीष वर्मा, रोशन सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें