फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छात्रा की हालत बिगड़ी, प्रेमी पर जहर देने का आरोप

Fri, 08 Nov 2024 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बीएससी द्वितीय वर्ष की एक छात्रा की हालत शुक्रवार शाम अचानक बिगड़ गई। आरोप है कि उससे शादी करने की बात कह कर एक युवक ने उसे अकबरपुर में बुलाने के बाद जहर खिला दिया। युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम अकबरपुर नगर के शहजादपुर स्थित एक दुकान के निकट एक छात्रा की हालत अचानक बिगड़ गई। सड़क पर ही गश खाकर गिर जाने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने बताया कि वह सरदार पटेल स्मारक महाविद्यालय लारपुर में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। बीते लंबे समय से उसकी मुलाकात सुल्तानपुर निवासी एक युवक से थी।
युवक ने उसके साथ ही शादी करने का भरोसा दिलाया था। लेकिन अब वह उससे बातचीत करने से भी बचता है। इस कारण घरवालों ने उसकी शादी कही और तय कर दी। बताया कि युवक ने उसे शुक्रवार को अकबरपुर नगर के शहजादपुर स्थित अपनी किताब की दुकान पर बातचीत के लिए बुलाया था। आरोप है कि इस दौरान उसने कीटनाशक युक्त पेय पदार्थ पिला दिया। जिला अस्पताल पहुंचे सीओ देवेंद्र मौर्य ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल के बाद समुचित कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें