फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घाटों पर उमड़ी आस्था, उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

Fri, 08 Nov 2024 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
गायत्री मंदिर के निकट तमसा तट पर उमड़ी भीड़। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। छठ महापर्व का शुक्रवार को भोर में उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ ही समापन हो गया। उगा हो सूरज देव, भइल अरघ के बेर...गीत गाते छठ व्रती व परिजन शुक्रवार को ब्रह्ममुहूर्त में घाटों की ओर चले तो माहौल भक्तिमय हो गया। सूर्य के निकलते ही अर्घ्य देकर पूजन अर्चन कर छठी मइया का आशीर्वाद लिया। परिवार की सुख शांति और बच्चों की तरक्की के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन


छठ पूजा के अंतिम दिन शुक्रवार सुबह गायत्री मंदिर पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सूर्य के निकलने से पहले ही पूजा करने वाली महिलाओं की भीड़ घाट पर पहुंच गई। सूर्य की लालिमा दिखते ही महिलाएं पानी में खड़ी होकर अर्घ्य देने लगीं। साथ ही वेदियों पर पूजन अर्चन करने के बाद 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। संतान के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। यही नजारा पालिका अकबरपुर के गायत्री मंदिर घाट सहित सभी तहसील मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्र के घाटों और सरोवरों पर दिखा।

व्रत रखने वाली संगीता व शिल्पी ने कहा पूजा के दौरान 36 घंटे बिना पानी कैसे बीत गए, पता ही नहीं चला। यह सब छठी मइया की कृपा से हो जाता है। पूजा से पहले जो मन्नत मांगी जाती है वह सब पूरी होती है। सुबह के समय भी पूजन-अर्चन के मनमोहक दृश्य को हर कोई मोबाइल के कैमरे में कैद करता नजर आया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए लगाया कैंप
मानव विकास संस्थान ने टांडा के हनुमानगढ़ी मंदिर के निकट छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क चाय व बिस्कुट का वितरण कैंप लगाकर किया। सत्संग प्रमुख श्यामबाबू, सभासद घिसियावन मौर्य, राकेश गुप्त, रामानन्द गुप्त, आनंद कुमार सिन्धी, प्रेम नारायण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें