फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तेज हवा और बारिश से धान की नर्सरी और आम को नुकसान

विज्ञापन
टांडा क्षेत्र के ब्रहिमपुर चुरावन में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद गिरा केले का पेड़।संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में शुक्रवार को हुई 26.2 मिमी वर्षा और तेज हवा का फसलों पर प्रभाव देखने को मिला है। कृषि विज्ञान केंद्र पांती के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामजीत ने किसानों को मौसम के मद्देनजर आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने रविवार तक ओलावृष्टि के साथ बारिश व तेज हवा का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

डॉ. रामजीत ने बताया कि इस समय धान की नर्सरी लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। तेज हवा और बारिश के कारण नर्सरी उखड़ने की आशंका रहती है। इसके बचाव के लिए नर्सरी को प्लास्टिक या जाल से सुरक्षित रखने तथा खेतों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की जरूरत है।

डॉ. रामजीत ने बताया कि मक्का की फसल में तेज हवाओं के कारण तना टूटने और फसल गिरने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। किसानों को पौधों को सहारा देने और अतिरिक्त नाइट्रोजन के प्रयोग से बचने की सलाह दी गई है। वहीं मूंग और उड़द की फसल में फूल झड़ने तथा फलियों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। हालांकि, बारिश इन फसलों के लिए लाभकारी है, लेकिन तेज हवा से सुरक्षा जरूरी है।
विज्ञापन

सब्जी फसलों, विशेषकर मिर्च, लौकी और बेल वाली सब्जियों में पत्तियां टूटने और बेलों को नुकसान होने की संभावना जताई गई है। इसके लिए फसलों को सहारा देने, मचान तैयार करने तथा हवा से बचाव के लिए जाल लगाने की सलाह दी गई है। सबसे अधिक नुकसान आम और केले की फसलों को हुआ है। तेज हवा के कारण आम के फल बड़ी संख्या में गिरे हैं और कई पेड़ों की शाखाएं भी टूट गई हैं। वहीं केले के पौधे भी गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से मौसम पर नजर रखते हुए समय रहते आवश्यक प्रबंधन उपाय अपनाने की अपील की है।
अगले 24 घंटे में बदलता रहेगा मौसम का मिजाज
शनिवार को धूप और छांव का खेल लगातार जारी रहा। इससे गर्मी से काफी राहत रही है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि शनिवार अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 80 प्रतिशत तथा न्यूनतम 48 प्रतिशत रही। दक्षिण-पूर्वी दिशा से लगभग 9.8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। अगले 24 घंटों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने, कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की वर्षा होने की संभावना है। पूर्वी हवाओं के सामान्य से तेज गति से चलने के अलावा ओलावृष्टि की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें