फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लक्ष्य के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति जरूरी

Tue, 07 Apr 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी अनिल पांडेय ने यूपीपीएससी आरओ-एआरओ 2023 परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। समीक्षा अधिकारी पद पर चयन के बाद मंगलवार को गांव पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

स्वागत के दौरान अनिल ने कहा कि लक्ष्य पाने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति जरूरी होती है। सीमित संसाधनों में भी मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने युवाओं से लगातार तैयारी करने और धैर्य रखने की अपील की। अनिल ने परिवार के सहयोग को भी अहम बताया। उन्होंने कहा कि छोटे भाई अतुल ने हमेशा प्रोत्साहित किया।
तैयारी के दौरान हौसला बनाए रखने में परिवार की भूमिका रही। उनका लक्ष्य एसडीएम बनने का है। तुलसीपुर में उनके घर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल और जयराम विमल पहुंचे। सहकारी बैंक के डाइरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने भी मौजूद रहकर अनिल पांडेय, उनके पिता हरि प्रसाद और चाचा नित्यानंद का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें