फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रैली निकाली, बच्चों को किया जागरूक

Tue, 07 Apr 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शिक्षा क्षेत्र अकबरपुर के प्राथमिक विद्यालय सिझौली प्रथम में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली व सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बीएसए शैलेश कुमार पटेल तथा विशिष्ट अतिथि प्रधान संघ अध्यक्ष श्रीमान सिंह रहे। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित कीं और हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से हर बच्चा स्कूल जाए का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षा के महत्व को प्रभावी ढंग से दर्शाया। बीईओ अकबरपुर हिमांशु कुमार मिश्र ने शिक्षकों से नामांकन बढ़ाने, ड्रॉपआउट बच्चों को फिर से जोड़ने और सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें