फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: टांडा नगर में 20 लाख से दुरुस्त होगी मार्ग प्रकाश व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका परिषद टांडा की बैठक में शुक्रवार को 20 लाख रुपये से मार्ग प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गई। साथ ही पेयजल व्यवस्था के लिए पाइपलाइन बिछाने व व्यावसायिक कांप्लेक्स निर्माण समेत अन्य कार्यों की भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में गृह कर व जल कर पर सरचार्ज हटाने का प्रस्ताव पारित करते हुए इसे विचार के लिए शासन को भेजने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को नगर परिषद अध्यक्ष शबाना नाज की अध्यक्षता में पालिका बोर्ड की बैठक में अधिशासी अधिकारी ने कहा कि सरचार्ज हटाने का अधिकार बोर्ड को नहीं है। बोर्ड ने इस पर प्रस्ताव को विचार के लिए शासन भेजने पर सहमति जताई।
बोर्ड बैठक शुरू होने के कुछ देर बाद ही दो सभासदों के बीच विवाद से हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि स्थित को संभाल लिया गया। इसके बाद आयोजित बैठक में नगर में मार्ग प्रकाश की व्यवस्था की मजबूती के लिए लगभग 20 लाख रुपये तक के लिए कार्यों व उपकरण की खरीद को मंजूरी दी गई। नगर में 12 हजार मीटर लंबी पाइपलाइन का विस्तार कर पेयजल व्यवस्था को मजबूती दिए जाने, पालिका की संपत्तियों की सुरक्षा के लिए व्यावसायिक कांप्लेक्स व दुकान बनाए जाने की अनुमति दिए जाने, दस लाख रुपये तक के कीटनाशक, अन्य दवा तथा सेफ्टी किट आदि खरीदने को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष को दस लाख रुपये तक के कार्यों का अधिकार देने संबंधी प्रस्ताव अगली बैठक तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सभी निर्माण कार्यों से जुड़े प्रस्ताव को भी अगली बैठक में संशोधन के साथ रखने का निर्णय हुआ है। पूर्व में जो निर्माण हो चुके हैं उनका अनुमोदन बोर्ड ने नहीं किया। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखने का निर्णय लिया गया। बैठक में अधिशासी अधिकारी आशीष कुमार सिंह के अलावा सभासद मोहम्मद नवाब, घिसियावन मौर्य, राकेश कुमार, शकील अहमद, साजिदा खातून, पुष्पा देवी, पूनम सेानी, दशरथ व नसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें