फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दोपहर तक रोक, अयोध्या सीमा पर लगी रही वाहनों की कतार

Sun, 16 Feb 2025 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अयोध्या सीमा पर यादवनगर में लगी वाहनों की कतार।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अयोध्या जाने के लिए शनिवार रात से श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ तो जिले की सीमा पर एक बार फिर वाहनों को रोका जाने लगा। करीब पांच घंटे तक वाहनों को रोक-रोक कर रवाना किया गया। ऐसे में यादवनगर में बड़ी संख्या में वाहन कतार में लगे रहे। हालांकि दोपहर बाद अयोध्या से अनुमति मिलने के बाद रोक को पूरी तरह से हटा दिया गया। प्रशासन की ओर से अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

शनिवार को प्रयागराज में महाकुंभ स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने अयोध्या की राह पकड़ी तो एक बार फिर भीड़ में इजाफा होने लगा। सुल्तानपुर से होते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का काफिला जिले में प्रवेश करने लगा। रात में तो हालात सामान्य रहे, लेकिन सुबह सात बजे से ही अयोध्या सीमा पर थाना अहिरौली क्षेत्र के यादवनगर में वाहनों को रोके जाने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद वाहनों की कतार लगना शुरू हो गई। इसमें आंध्र प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान के अलावा प्रदेश के कई श्रद्धालु फंसे रहे। एएसपी विशाल पांडेय, एसओ सुनील कुमार पांडेय ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मोर्चा संभाला। श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। साथ ही अयोध्या के अधिकारियों से वार्ता कर कभी एक घंटे तो कभी आधे घंटे के अंतराल पर वाहनों को भेजने का सिलसिला शुरू किया गया। दोपहर 12 बजे के बाद हालात सामान्य हुए तो रोक हटाई गई। जिले में आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए बेवाना, महरुआ, भीटी समेत अन्य स्थानों पर भोजन की भी व्यवस्था की गई। एएसपी ने बताया कि रोक-रोककर वाहनों को अयोध्या भेजा गया। दोपहर बाद स्थिति सामान्य हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें