फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, आठ घायल

Mon, 11 Jul 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल पहुंचे अहिरौली में हुई मारपीट मेंे घायल वृद्ध व युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत रानीपुर गिरंट गांव में रविवार देर शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्ष के कुल आठ लोगों को चोटें आईं। दोनों पक्षों ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
रानीपुर गिरंट गांव निवासी घनश्याम व साधू के बीच एक भूखंड को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर लगभग एक माह पूर्व भी दोनों पक्षों में कहासुनी के बीच मारपीट हुई थी। मामला पुलिस तक भी पहुंचा लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। नतीजतन रविवार को एक बार फिर से दोनों पक्ष भिड़ गए।

आरोप है कि संबंधित भूमि पर साधू पक्ष के लोग कब्जा कर रहे थे। घनश्याम पक्ष ने जब इसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से लोग लाठी-डंडा लेकर जुट गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलने लगे। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


मारपीट में एक पक्ष के अखिलेश (28) पुत्र घनश्याम, घनश्याम (58) पुत्र मोहनलाल, पिंकू (24) पुत्र घनश्याम, गुड्डी (22) पुत्री घनश्याम, रोमा (22) पत्नी पिंकू, जबकि दूसरे पक्ष के चंद्रेश (23) पुत्र साधू, सुरेश (25) पुत्र साधू, नीरज (21) पुत्र साधू को चोटें आईं।
 
बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें