फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में वृद्ध की मौत, तीन घायल

Mon, 11 Jul 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बारात से लौटते समय सड़क किनारे चाय पीने के दौरान एक वृद्ध बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, अन्य दुर्घटनाओं में एक बालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत गौसपुर गांव निवासी रमाशंकर सिंह (62) पुत्र रामकरन मजगवां बारात गए हुए थे। सोमवार सुबह वह जीप से घर लौट रहे थे। गांव से थोड़ा पहले वाहन से उतर कर अन्य सवारियों के साथ वह गुमटी पर खड़े होकर चाय पी रहे थे।

उसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रमाशंकर के साथ मौजूद लोगों ने आननफानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही परिवारीजन भी रोते-पीटते जिला अस्पताल पहुंच गए। उधर, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत दुल्हापुर गांव निवासी त्रिभुवन (45) पुत्र रामनयन रविवार देर शाम बाइक से दोस्तपुर से गांव आते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसकी हालत गंभीर है। इसी जनपद के अखंडनगर थाना अंतर्गत सघिया गांव निवासी पंकज (25) पुत्र जीतबहादुर रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत पुरौना गांव निवासी समीर (10) पुत्र चुन्नू सोमवार सुबह साइकिल से बाजार जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें