फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में जमकर चले लाठी-डंड

Mon, 23 May 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे पिटाई से घायल जलालपुर के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र जलालपुर अंतर्गत लाभापार गांव में रविवार देर शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले। इसमें कुल पांच लोग घायल हो गए। बाद में दोनों पक्षों ने केस दर्ज करने के लिए थाने तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुंदर व गुड्डू पक्ष के लोग रविवार देर शाम भूमि विवाद को लेकर आमने-सामने आ गए। कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से लोग लाठी-डंडा लेकर एकत्र हो गए। देखते ही देखते उनमें लाठी-डंडे चलने लगे। महिलाओं ने ईंट-पत्थर भी चलाए। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

गांव के बुजुर्गों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष के दीपक (19) पुत्र सुंदर, नरमा देवी (55) पत्नी सुंदर व सुंदर (58) पुत्र चौधरी व दूसरे पक्ष के गुड्डूु (32) पुत्र पन्नालाल व सुभाष (35) पुत्र हृदयराम को चोटें आईं।
विज्ञापन


बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजकर छानबीन शुरू कर दिया। बताया जाता है कि लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद में कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


मामला पुलिस तक भी पहुंचा लेकिन स्थाई निस्तारण नहीं किया जा सका। इसी का नतीजा रहा कि रविवार देर शाम दोनों पक्ष एक बार फिर से आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें