फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: केस दर्ज न करने पर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बृहस्पतिवार को सम्मनपुर थानाध्यक्ष को किशोरी की गुमशुदगी का केस नहीं दर्ज करने पर लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा अकबरपुर कोतवाली में तैनात एक सिपाही को नवीन सब्जी मंडी में शराब के नशे में व्यापारियों से मारपीट करने के आरोप में निलंबित किया है। एसपी ने दोनों प्रकरणों में विस्तृत जांच रिपोर्ट सीओ सिटी से मांगी है, ताकि अग्रिम कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

सम्मनपुर का एक व्यक्ति बृहस्पतिवार को एसपी केशव कुमार के जनता दर्शन में पहुंचा। बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री करीब एक सप्ताह पूर्व घर से गायब हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला तो थाने पहुंचकर पिछले शुक्रवार को शिकायत की थी। प्रार्थना पत्र देने के बाद भी थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। बार बार थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष से गुहार लगाते रहे, फिर भी सुनवाई नहीं हुई। आखिर में एसपी कार्यालय न्याय की आस लेकर पहुंचे। एसपी ने तत्काल थानाध्यक्ष को फोन लगाकर फटकार लगाई और तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। एसपी के मुताबिक इससे पहले भी इस प्रकार के एक प्रकरण में चेतावनी दी जा चुकी थी, इसके बाद भी सुधार न होने पर कार्रवाई की गई है।
वहीं अकबरपुर कोतवाली में तैनात सिपाही अमित तिवारी का बुधवार की रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था (अमर उजाला वायल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है)। वीडियो में एक व्यापारी सिपाही पर शराब के नशे में व्यापारियोंं को पीटने और उससे डेढ़ लाख रुपये और एक अन्य व्यापारी से 50 हजार रुपये की छिनैती का आरोप लगा रहा था। आरोप यह भी था कि सिपाही ने खुद को शहजादपुर चौकी का प्रभारी बताकर व्यापारियों पर रौब भी झाड़ा। सिपाही की इस हरकत से लोगों में आक्रोश था।। वायरल वीडियो के आधार पर एसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों प्रकरणों में सीओ सिटी नितिन तिवारी को जांच सौंपी है। एसपी ने सभी सीओ व एसओ को निर्देश दिए हैं कि मर्यादित रहकर क्षेत्र के लोगों की मदद करें। थाने आने वाले फरियादियों की शिकायत दर्ज न होने की शिकायत मिलने पर संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें