फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किशोरी की मौत के मामले में दर्ज हुए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के गोहन्ना में 27 जुलाई को मेडिकल स्टोर संचालक की ओर किशोरी को लगाए गए इंजेक्शन के बाद हुई मौत के मामले में गठित टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय में टीम की ओर से दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन

27 जुलाई को अकबरपुर के बरधा भिउरा के कमलेश की भतीजी गरिमा (13) को पेट दर्द की शिकायत हुई थी। वह उसे इलाज के लिए गौहन्ना चौराहे के निकट बीके मेडिकल स्टोर में संचालित एक क्लीनिक पर ले गए। इसी दौरान मेडिकल स्टोर संचालक कथित चिकित्सक बृजेंद्र (विजेंद्र) की ओर से इंजेक्शन लगाया गया था। परिजनों का आरोप था कि इंजेक्शन लगाने के बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई थी। इसी दौरान मेडिकल स्टोर संचालक ने किशोरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया था। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने किशोरी को मृत बताया था।
इसके बाद परिजनों ने पुलिस और सीएमओ को पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की थी। इस पर सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार की ओर जांच कमेटी बनाई गई थी। एसीएमओ डॉ. रामानंद के नेतृत्व में बनी कमेटी ने अब पूरे मामले की जांच पूरी कर ली है। रिपोर्ट में कोई पहलु न छूटे इसके लिए बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों को बुलाकर बयान दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को मेडिकल स्टोर से जांच के लिए दवाओं के नमूने भी लिए जा चुके हैं। एसीएमओ ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान ले लिए गए हैं। रिपार्ट तैयार कर ली गई है, शुक्रवार को डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें