फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा मिल्क प्लांट

Fri, 24 Feb 2017 10:00 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि सपा सरकार के दोबारा सत्ता मेें आने पर अकबरपुर में प्रदेश का सबसे बड़ा मिल्क प्लांट बनेगा। बुनकरों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। उनके तैयार कपड़ों की बिक्री का उचित प्रबंध भी सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के मुंगरी में पार्टी प्रत्याशी व दुग्ध विकासमंत्री राममूर्ति वर्मा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता में आते ही सभी पात्रों को पेंशन, राशन हर हाल में मिलना तय कराया जाएगा। इसके लिए चाहे जिस तकनीक का सहारा लेना पड़े। महिलाओं को एक हजार की पेंशन प्रतिमाह दिलाई जाएगी। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि 15 लाख का वादा करने वाले लोग 15 हजार भी नहीं दे सके। जिन्होंने काले धन के नाम पर जनता को लाइन में लगा दिया, अब जनता ही उन्हें मतदान के दिन लाइन में लगकर सबक सिखाने को तैयार है।

अखिलेश ने काम गिनाते हुए कहा कि अमेरिका इसलिए बेहतर बना क्योंकि वहां पहले सड़कें बनीं। हम भी प्रदेश में अब तक की सबसे चौड़ी सड़क बना रहे हैं। आगरा से लखनऊ व बलिया तक के एक्सप्रेस वे का उन्होंने जिक्र किया। कहा कि इसमें किसी किसान को कोई दिक्कत नहीं होने दी। मुख्यमंत्री ने टांडा, जलालपुर व कटेहरी में भी जनसभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

 
अखिलेेेश ने कहा कि हमने तो त्यौहारों में भेदभाव से जुड़े आरोपों के बाद बिजली का हिसाब दे दिया, लेकिन मोदी अपने तीन वर्ष के कार्यकाल का हिसाब क्यों नहीं दे रहे हैं। गुजरात के विज्ञापन विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि वे उस पर भावनात्मक हुए जा रहे, लेकिन अपने काम व उसके हिसाब के बारे में बात करने को तैयार नहीं। मुख्यमंत्री ने लोगों से पत्थर वाली सरकार से सावधान रहने को कहा। बाले, वे कभी भी भाजपा से राखी बंधवा सकती हैं। उन्हें नकदी बहुत पसंद है।

बिना नकदी के वहां टिकट नहीं मिलते। जिन्होंने पहले नकदी दी थी, नोट बंदी के बाद उन्हें वे नोट बदलकर नए नोट देने पड़े। बसपा के कर्ज माफी संबंधी वादे की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि वे अब वादा करते घूम रही हैं, जबकि हमने ऐसा करके दिखा दिया है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने सभाओं में पुलिस भर्ती प्रक्रिया सिर्फ हाईस्कूल व इंटरमीडिएट अंक व दौड़ के आधार पर किए जाने की घोषणा अगली सरकार बनने पर की।

कहा कि परिषदीय स्कूलों में प्रत्येक माह बच्चों को एक किलो मिल्क पाउडर व एक किलो घी मिलेगा। मंशापुर समेत कई जगहों पर बालक व बालिकाओं के इंटर कॉलेज खोले जाएंगे। बंद हो चुकी कताई मिल के कर्मचारियों की जो भी समस्याएं हैं, उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। किसानों की समस्याओं का समाधान और ज्यादा प्राथमिकता पर होगा। युवाओं के लिए रोजगार के प्रबंध तय होंगे और महिलाओं की सुरक्षा पर खास फोकस होगा। गरीबों का पूरा इलाज सरकारी खर्च पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें