फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 19 ग्राम पंचायतों में तैयार होंगे खेल मैदान, निखरेगी ग्रामीण प्रतिभा

विज्ञापन
टांडा के गौरागूजर ग्राम पंचायत में चिह्नित खेल मैदान के लिए जमीन। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ग्रामीण इलाकों में बच्चों और युवाओं को अब सड़कों या उबड़-खाबड़ खेतों में खेलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ग्राम पंचायतों में खेल मैदान तैयार किए जाएंगे। मनरेगा व युवा कल्याण विभाग की ओर से जिले की 19 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान तैयार करने के लिए बीडीओ ने प्रधानों से प्रस्ताव लेकर जिला स्तर पर भेज दिया है। अब इन खेल मैदानों को बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


ग्राम समाज की उबड़-खाबड़ जमीन को समतल और हरा-भरा कर खेल का मैदान बनाया जाएगा। मैदान में मनरेगा के माध्यम से कार्य कराया जाएगा। रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की होगी। खेल मैदान में एथलेटिक ट्रैक, वाॅलीबाॅल व बास्केटबाॅल कोर्ट, कबड्डी एवं खो-खो मैदान तैयार किए जाएंगे। इसके लिए बीडीओ को ग्राम पंचायत में खेल मैदान बनवाने के लिए भूमि का चयन करने के निर्देश दिए गए थे। 16 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है।
इनमें सबसे ज्यादा जमीन भियांव ब्लॉक में मिली है।
इन मैदानों को तैयार करने में कच्चे काम पर दो लाख रुपये व पक्के कार्यों के लिए आठ लाख रुपये का अधिकतम खर्च निर्धारित किया गया है। खेल मैदान बनने से युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें