फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी आलोक ने संभाला कार्यभार, पुलिस कार्यालय का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हरदोई से स्थानांतरित होकर आए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने गुरुवार को यहां कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने इसके साथ ही पुलिस कार्यालय का विधिवत निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश भी दिए। अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि सभी तरह के मामलों में सक्रियता दिखाते हुए अपराध नियंत्रण पर फोकस करना होगा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में तैनात रहे एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र को एसपी सतर्कता लखनऊ बनाए जाने के बाद हरदोई एसपी आलोक प्रियदर्शी को अंबेडकरनगर का नया एसपी बनाया गया है। गुरुवार को आलोक ने यहां पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। जिला मुख्यालय पहुंचने पर उन्हें पुलिस कर्मियों ने सलामी दी। इसके बाद नवागत एसपी ने पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।
कार्यभार ग्रहण करने के तत्काल बाद एसपी ने पुलिस कार्यालय का विधिवत निरीक्षण किया। एक एक अनुभाग में जाकर उन्होंने न सिर्फ पुलिस कर्मियों से उनका परिचय जाना बल्कि संबंधित कार्यों के बारे में गहन पूछताछ भी की। पत्रावलियों के रखरखाव का जायजा लेने के साथ ही विभिन्न प्रकार के कार्यों में प्रगति का फीडबैक भी लिया। एसपी ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार के अपराधों तथा संबंधित मामलों में की गई कार्रवाई के बारे में भी जरूरी जानकारी ली।
विज्ञापन

इससे पहले एसपी आलोक ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि सभी तरह के छोटे व बड़े मामलों में पूरी जिम्मेदारी के साथ भूमिका का निर्वह्न करना होगा। अपराध पीड़ितों के साथ यदि किसी प्रकार की लापरवाही या मनमानी पाई गई, तो तत्काल एक्शन लिया जाएगा। केस दर्ज करने में हीलाहवाली न करने तथा थानों में अनावश्यक भीड़ न लगाने का निर्देश देते हुए कहा कि जो भी मामले आएं, उनका प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें