फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के राममूर्ति, त्रिभुवनदत्त व बसपा की केशरा ने भरा पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को टांडा के सपा प्रत्याशी राममूर्ति वर्मा व आलापुर के सपा प्रत्याशी त्रिभुवनदत्त के साथ ही आलापुर से बसपा प्रत्याशी केशरा देवी ने कलेक्ट्रेट में नामांकन किया। त्रिभुवनदत्त ने तीन, राममूर्ति वर्मा ने दो व केशरा देवी ने दो सेट में पर्चा भरा। नामांकन को देखते हुए कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों के लिए तीन मार्च को मतदान होना है। इसके लिए बीती चार फरवरी से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। पहले दिन तो किसी ने भी नामांकन नहीं किया, लेकिन दूसरे दिन पांच फरवरी को अकबरपुर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश वर्मा व जलालपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुभाष राय ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया था।
इस बीच सोमवार को टांडा विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी राममूर्ति वर्मा, आलापुर सुरक्षित विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी त्रिभुवनदत्त व इसी सीट से बसपा प्रत्याशी केशरा देवी ने कलेक्ट्रेट में पर्चा भरा। राममूर्ति वर्मा ने दो सेट, त्रिभुवनदत्त ने तीन, जबकि केसरी देवी ने दो सेट में नामांकन किया। इससे पहले तीनों प्रत्याशी चंद समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट के निकट पहुंचे। कोरोना प्रोटोकाल तथा आदर्श आचार संहिता को देखते हुए नामांकन को लेकर किसी भी प्रत्याशी ने लावलश्कर का प्रबंध नहीं किया था। अत्यंत सादे ढंग से नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध
नामांकन को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। एक तरफ जहां कलेक्ट्रेट परिसर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात थे, तो वहीं कलेक्ट्रेट से 200 मीटर परिधि में भी जगह-जगह लगे बैरियर पर सुरक्षाकर्मी पूरी तरह से मुस्तैद रहे। प्रत्येक आने-जाने वालों पर इस दौरान कड़ी निगाह रखी जा रही थी। कलेक्ट्रेट के गेट संख्या तीन पर सीओ टांडा संतोष सिंह, एडीएम आवास से गेट संख्या तीन तक की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीओ सदर अशोक सिंह ने संभाल रखी थी। सीओ जलालपुर व भीटी कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर की सुरक्षा की जिम्मेदारी देख रहे थे। इसके अलावा एडीएम अशोक कनौजिया व एएसपी संजय राय भी लगातार व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे।
डीएम ने नामांकन कक्षों का लिया जायजा
मंगलवार को ज्यादा प्रत्याशियों के नामांकन की संभावना को देखते हुए सोमवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों की फिर से समीक्षा की। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभी पांच नामांकन कक्षों में पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही जिम्मेदारों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखी जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें