फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश, किसानों की मुश्किल बढ़ी

विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में बारिश में भीगे गेहूं की बोझ। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रविवार सुबह एक बार फिर मौसम बदलने से आलापुर तहसील क्षेत्र में करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई, वहीं जलालपुर और अकबरपुर तहसील क्षेत्रों के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे किसान परेशान हो उठे। अभी बड़ी संख्या में किसानों की गेंहू की फसल खेतों में ही खड़ी है। मौसम की मार के चलते किसान गेहूं की कटाई और मड़ाई समय से नहीं करवा पा रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा की रफ्तार 11 किमी प्रतिघंटा रही।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर संवाद के अनुसार राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज क्षेत्र में रविवार को बारिश हुई। इससे गेहूं की मड़ाई व कटाई का कार्य बंद हो गया। सुबह पौने 10 बजे से 11 बजे तक कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। वहीं किसान गेहूं की फसल को लेकर परेशान नजर आए। मांझा कम्हरिया के किसान सतिराम ने कहा कि अभी गेहूं की कटाई व मड़ाई का कार्य शुरू हुआ था कि दोबारा बरसात के चलते काम बाधित हो गया। इसी तरह एक दो बार और बरसात हुई तो गेहूं की फसल बर्बाद हो जाएगी। तेंदुआई कला के किसान महेंद्र यादव ने कहा कि बारिश से किसानों का नुकसान हुआ है। खेतों में गेहूं की मड़ाई के बाद पड़ा भूसा भी बरसात से भीग गया है।
जलालपुर संवाद के अनुसार क्षेत्र के दुल्हूपुर, रफीगंज, पाभीपुर, चैनपुर, नेवादा, भुजंगी, बंदीपुर कटका, गोविंद साहब अंबरपुर, जलालपुर में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। शहर में सुबह से दोपहर तक बादलों की आवाजाही का सिलसिला जारी रहा। कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर बाद तेज धूप निकल आई, लेकिन कई स्थानों पर नम हवाएं चलने का सिलसिला शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

अभी दो तीन दिन तक बारिश के आसार
कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामजीत ने बताया कि अभी दो तीन दिन तक पूर्वांचल के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। जिन क्षेत्रों में गेहूं की खड़ी फसल भीग गई है, वहां कटाई तीन चार दिन रुक कर करना ही बेहतर है। जिन क्षेत्रों में बारिश अधिक हुई है और वह खेतों से फसल हटा चुके हैं वो किसान खेत की जोताई कर लें, ताकि खरपतवार वगैरह समाप्त हो जाए और नई फसल बोने के लिए खेत तैयार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें