फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई भर्ती में फर्जीवाड़ा करने वाला सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एसआई भर्ती में फर्जीवाड़ा करने के आरोपी सिपाही मनमोहन यादव की प्रयागराज में गिरफ्तारी के बाद एसपी आलोक प्रियदर्शी ने उसे निलंबित कर दिया है। सिपाही इन दिनों जलालपुर कोतवाली में तैनात था।
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद के गुरैनी गांव निवासी मनमोहन यादव बतौर सिपाही जलालपुर में तैनात था। वह यहां से पहले लंबे समय से अकबरपुर कोतवाली में था। यहां तैनाती के दौरान उसका नाम कई तरह के विवादों में सामने आया। कार्रवाई की बजाय समझौता कराने आदि के नाम पर कई तरह की मनमानी करने के आरोप उस पर लगे थे। उसका चयन बीते दिनों यूपी एसआई भर्ती में हो गया था।
परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी ने जांच की तो पाया कि शुरू के डेढ़ घंटे की परीक्षा में मनमोहन ने एक भी प्रश्न हल नहीं किया था। बाद के 15 मिनट में उसने सभी प्रश्न न सिर्फ हल कर दिए, वरन सभी के उत्तर भी सही थे। इसके चलते ही उसका चयन एसआई के तौर पर हो गया था। एजेंसी की रिपोर्ट के बाद पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से प्रयागराज के करनलगंज थाने में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

इस बीच एक दिन पहले सिपाही मनमोहन दस्तावेजों के सत्यापन के लिए प्रयागराज पुलिस लाइन पहुंच गया। वहां से करनलगंज पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। खबर है कि खुद की ओर से किये गये फर्जीवाड़े की पोल खुल जाने की जानकारी मनमोहन को नहीं थी। प्रयागराज पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। इस बीच एसपी आलोक प्रियदर्शी ने प्रयागराज से आई रिपोर्ट के आधार पर आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें