फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी कर छत्तीसगढ़ ले जाए जा रहे 22 गोवंशीय पशु बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। स्थानीय पुलिस ने शनिवार भोर तस्करी के लिए छत्तीसगढ़ ले जाए जा रहे 22 गोवंशीय पशु बरामद कर लिए। चार तस्करों को भी धर दबोचा। एक ट्रक भी बरामद हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने वाहन सीज कर दिया, जबकि इसमें लदे गोवंश को पशु आश्रय स्थल भिजवा दिया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर थाना प्रभारी रामलखन पटेल के अनुसार, शनिवार भोर करीब साढ़े तीन बजे मुखबिर से सूचना मिली कि तस्करी के लिए कुछ लोग गोवंशीय पशुओं को वाहन में लादकर कहीं ले जा रहे हैं। इस पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ राजेसुल्तानपुर सिंघलपट्टी मुख्य मार्ग से भरतपुर जाने वाले मार्ग पर पहुंचकर घेराबंदी की।
कुछ देर बाद सामने से आ रहे ट्रक को पुलिस टीम ने रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन में 14 गाय व आठ बछड़े क्रूरता से भरे पाए गए। पुलिस ने वाहन में बैठे चार तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मुचकुंद, पवन व विनीत निवासीगण भरतपुर और चितबड़ा निवासी पचदेव थाना राजेसुल्तानपुर के रूप में हुई। पुलिस ने ट्रक को सीज कर पशुओं को पशु आश्रय केंद्र, चहोड़ा घाट भेज दिया।
विज्ञापन

आरोपियों को थाने लाया गया, जहां चारों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत चालान कर दिया गया। थाना प्रभारी रामलखन पटेल ने बताया कि बरामद पशुओं को छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा था। उन्हें बरामद कर पशु आश्रय केंद्र भेज दिया गया है जबकि अभियुक्त जेल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें