फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखण्ड भारत के सपने को साकार कर रही भाजपा-केशव

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के मालीपुर में आयोजित सभा में जनता का अभिवादन स्वीकार करते डिप्टी सीएम - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
जलालपुर। अखंड भारत के सपने को भाजपा सरकार फिर से साकार कर रही है। धारा 370 हटाने का जो काम कोई और सरकार नहीं कर सकी, वह भाजपा ने पूरी मजबूती से कर दिखाया। ये बातें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने शनिवार को मालीपुर के मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते समय व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने जलालपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंह के समर्थन में लोगों से अपील भी की।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। कहा कि उन्हें विश्वास है कि जलालपुर की जनता पुरानी गलती नहीं दोहराएगी। मतदाताओं से आह्वान किया कि वे राजेश के बजाए उन्हें प्रत्याशी मानकर मतदान करें। वह उनकी हर समस्या के समाधान के लिए उपलब्ध रहेंगे।
उन्होंने कहा कि जलालपुर विकास के साथ चलना चाहता है। क्षेत्र की जनता समझ चुकी है कि आने वाले दिनों में यहां तेजी से विकास होगा। कैबिनेट व जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि जनता जागरूक है। विकास तय करने के लिए वह रिकॉर्ड मतों से भाजपा प्रत्याशी की जीत तय करने जा रही है।
विज्ञापन

मंत्री गिरीशचंद्र यादव व प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि जलालपुर के मतदाता इस बार इतिहास रचने को तैयार हैं। इस मौके पर संयोजक क्षेत्रीय मंत्री त्रयंबक तिवारी, पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय, विधायक खब्बू तिवारी, संजू देवी, अनीता कमल, जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, राणा रणधीर सिंह, अवधेश द्विवेदी, ज्ञानसागर सिंह, रामप्रकाश यादव, अरविंद पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
शनिवार को समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा। पार्टी से जुड़े कई दिग्गज भाजपा में शामिल हो गए। जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य विंध्याचल सिंह व सपा से जलालपुर विधानसभा टिकट के प्रबल दावेदार रहे केके मिश्र के अलावा कई ग्राम प्रधान, सपा नेता व कार्यकर्ताओं ने सपा को अलविदा कह दिया। इन लोगों ने मालीपुर पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। डिप्टी सीएम ने सभी का पार्टी में स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें