फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क ऑपरेशन के बाद अंकुश के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Sat, 06 Apr 2019 10:28 PM IST
रवि प्रकाश Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
विज्ञापन
अंकुश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम ने भीटी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सम्मनपुर में अध्ययनरत एक बच्चे को नई मुस्कान दी है। जन्म से ही उसका ऊपरी होंठ कटा था। बीते दिनों शासन के निर्देश पर बच्चों के स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंची टीम ने कक्षा एक के छात्र अंकुश को इस तरह की समस्या से ग्रसित पाया। टीम ने उसका चयन लखनऊ में उपचार के लिए किया था। ऑपरेशन के बाद बच्चे का होंठ सही हो गया। इससे बच्चे के साथ ही परिवारीजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का लाभ पाने के बाद भीटी तहसील क्षेत्र के सम्मनपुर प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत अंकुश व उसके परिवारीजनों की खुशी का कोई ठिकाना नही है। बताते चलें कि सरकार परिषदीय विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर अध्ययनरत बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर काफी गंभीर है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य है कि नियमित बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाए और आवश्यकतानुसार उन्हें दवाएं दी जाए।

होंठ कटे हों या फिर दिल में छेद की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार संपूर्ण खर्च उठाती है। इसी योजना के तहत बीते दिनों हुई जांच में अंकुश को टीम ने उपचार के लिए चुना था। उसका होंठ बचपन से ही कटा था। प्रधानाध्यापक गिरीश नारायण द्विवेदी ने बताया कि बीते दिनों डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. सहाय, डॉ. महबूब आलम, डॉ. अशोक गुप्त, आदेश श्रीवास्तव व एएनएम अर्चना सिंह की टीम परिवारीजनों के साथ अंकुश को लखनऊ ले गई। वहां ऑपरेेशन के बाद उसका होंठ अब सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें