फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सिर्फ 500 उपभोक्ताओं के घर व दुकानों पर लगे स्मार्ट मीटर

Wed, 04 Dec 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ऊर्जा निगम उपभोक्ताओं को स्मार्ट बनाने के प्रयास में जुटा है। पहले चरण में अकबरपुर के 23 हजार घरों व दुकानों पर स्मार्ट मीटर लगाना है। इसमें अब तक सिर्फ 500 ही मीटर लग पाए हैं। स्मार्ट मीटर लगाने की गति काफी धीमी है। विभाग अब इसमें तेजी लाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

जिले में कुल उपभोक्ता लगभग चार लाख 30 हजार हो चुके हैं। पहले चरण में अकबरपुर डिवीजन के 23 हजार उपभोक्ताओं के घरों व दुकानों पर स्मार्ट मीटर लगना है। यह कार्य पूरा होने के बाद दूसरे चरण में बुनकर नगरी टांडा के 14 हजार घरों व प्रतिष्ठानों पर स्मार्ट मीटर लगेंगे। फिलहाल पहले चरण में स्मार्ट मीटर सिर्फ 500 उपभोक्ताओं के घर व दुकानों पर लग सके हैं। उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगाने के साथ ही ट्रांसफार्मरों और फीडरों पर भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों का मानना है कि स्मार्ट मीटर कई मायने में लाभकारी है। खासकर सोलर पैनल लगवाने वालों के यहां स्मार्ट मीटर ज्यादा उपयोगी है।
जो लोग सोलर पैनल लगवाते हैं, उन्हें दूसरा मीटर खरीदने की आवश्यकता नहीं रहती है। सोलर पैनल के उपयोग पर स्मार्ट मीटर का रिजल्ट भी बेहतर है। यह सोलर और नेट दोनों प्रकार की व्यवस्था में काम आता है।
विज्ञापन



नगरीय क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए अभियान चल रहा है। इसमें तेजी लाई जाएगी। उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लाभ के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर में बिलिंग संबंधी गड़बड़ी की संभावना नहीं होती है। -संजय कुमार, अधिशासी अभियंता मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें