फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरयू के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सरयू नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटों के भीतर मामूली वृद्धि दर्ज की गई है, लेकिन कम्हरिया और मांझा कम्हरिया क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को फिलहाल कटान से राहत मिली है। हालांकि, आगामी दिनों में जलस्तर में संभावित वृद्धि को लेकर सतर्कता जरूरी है।
विज्ञापन

आलापुर तहसील के सरयू नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से जलस्तर में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। तटीय कटान की रफ्तार कम होने से फसलों और आवासों को फिलहाल कोई खतरा नहीं है। बाढ़ कार्य खंड अयोध्या के अवर अभियंता विकास श्रीवास्तव के अनुसार, अयोध्या में शुक्रवार को सरयू का जलस्तर 93.10 मीटर दर्ज किया गया, जो बृहस्पतिवार के 82.95 मीटर के मुकाबले वृद्धि दर्शाता है। हालांकि यह जलस्तर अब भी चेतावनी बिंदु से नीचे है, इसलिए तत्काल खतरे की स्थिति नहीं है।


वहीं, विद्युतनगर में शुक्रवार को नदी का जलस्तर 91.61 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जबकि बृहस्पतिवार को यह 91.28 मीटर था। यानी 24 घंटे में 33 सेंटीमीटर की वृद्धि देखी गई है। गौरतलब है कि क्षेत्र में खतरे का निशान 92.73 मीटर है, लिहाजा नदी अब भी 1.12 मीटर नीचे बह रही है। स्थानीय प्रशासन सतर्क है और ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे नदी के जलस्तर पर नजर बनाए रखें और आपात स्थिति में प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें