फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हंसवर में सो रहे वृद्ध की पीटकर हत्या

Thu, 12 Mar 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
थानाध्यक्ष से घटना की जानकारी लेते एसपी अ​भिजीत आर शंकर।
विज्ञापन
हंसवर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव में बुधवार रात ट्यूबवेल के कमरे में सो रहे 85 वर्षीय बुजुर्ग बहाऊ की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह घर नहीं पहुंचने पर परिजन खेत पर पहुंचे तो चारपाई पर खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पृथ्वीपुर निवासी अजीत के मुताबिक उनके बाबा बहाऊ बुधवार शाम खाना खाने के बाद रोज की तरह खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में सोने चले गए थे। सुबह करीब छह बजे तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग उन्हें देखने खेत पर पहुंचे। वहां ट्यूबवेल के कमरे की कुंडी बाहर से लगी हुई थी।

कुंडी खोलकर जब परिजन अंदर पहुंचे तो चारपाई पर बहाऊ का शव पड़ा था। उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर और सीओ टांडा शुभम कुमार पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें