अंबेडकरनगर। गैस के लिए चल रही अफरातफरी के बीच जलालपुर के मंगुराडिला स्थित एजेंसी से हटकर अहाते से 125 सिलिंडर बेचने और ओवररेटिंग की शिकायत सामने आई है। एसडीएम राहुल गुप्ता ने जांच में अनियमितता मिलने पर पूर्ति निरीक्षक को जांच के आदेश दिए हैं। संचालक से जवाब मांगा गया है।
मंगुराडिला में भारत गैस एजेंसी संचालित हो रही है। अहाते में एसडीएम को करीब 125 खाली सिलिंडर मिले। मौके पर संचालक ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं से ओटीपी लेने के बाद नियमत: डिलीवरी दी गई है। एजेंसी संचालक पर निर्धारित दर से अधिक दाम लेकर सिलिंडर बेचने की शिकायत भी मिली है। मौके पर मौजूद उपभोक्ता इसकी पुष्टि नहीं कर पाए, लेकिन फिर भी एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।
मंगुराडिला के अलावा कई और एजेंसियों पर बड़ी तादात में सिलिंडरों की बिक्री की गई है। इनकी संख्या 200 से 400 तक रही है। डीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि अधिक मात्रा में सिलिंडर बिक्री करने वाली सभी एजेंसियों के उपभोक्ताओं के सत्यापन के आदेश दिए हैं।