फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बिगड़ी त्वचा की सेहत

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में त्वचा रोग की ओपीडी में मरीज को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सुबह-शाम नमी और दिन में तेज धूप का असर लोगों की त्वचा पर पड़ने लगा है। जिला अस्पताल की त्वचा रोग ओपीडी में फंगल संक्रमण, खुजली, जलन और लाल चकत्तों की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। बृहस्पतिवार को ओपीडी में 104 मरीज पहुंचे, जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या 50 से 60 रहती है।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक त्वचा रोग विभाग में मरीजों की कतार लगी रही। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि शरीर में लगातार नमी बने रहने और साफ-सफाई में लापरवाही से फंगल संक्रमण तेजी से फैलता है। लंबे नाखून रखने से भी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इन दिनों मरीज खुजली, लाल चकत्ते और छोटे-छोटे दाने निकलने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। पुराने एक्जिमा से पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। लक्षण दिखने पर चिकित्सकीय परामर्श लेकर उपचार कराना जरूरी है।
बोले मरीज
अकबरपुर के राहुल नगर निवासी अंशू ने बताया कि कई दिनों से हाथ-पैर में खुजली हो रही थी। दवा खाने से कुछ समय राहत मिलती थी, लेकिन परेशानी बनी हुई थी। चिकित्सक ने खून की जांच के बाद दवाएं दी हैं। वहीं, टांडा निवासी सुहैल ने बताया कि शरीर पर लाल चकत्ते पड़ रहे हैं। चिकित्सक ने जांच के बाद दवाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें