फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छह हजार बच्चों को एलईडी टीवी व कंप्यूटर से मिलेगी शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। शिक्षा क्षेत्र जलालपुर के 29 परिषदीय स्कूलों में जल्द ही स्मार्ट क्लास शुरू होंगे। तकनीकी सुविधाओं से लैस होने के साथ ही छात्र-छात्राओं को कई अतिरिक्त बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इससे करीब छह हजार छात्र-छात्राओं की शिक्षा गुणवत्ता में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

जलालपुर शिक्षा क्षेत्र में 165 प्राथमिक व 63 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें 21 हजार 113 छात्र पंजीकृत हैं। इंटीग्रेटेड स्कीम फॉर स्कूल शिक्षा योजना के तहत पहले चरण में 200 से अधिक छात्र संख्या वाले 29 विद्यालयों का चयन किया गया है। इन स्कूलों की कक्षाओं को स्मार्ट बनाया जाएगा। यहां आने वाले समय में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई एलईडी टीवी व कंप्यूटर सिस्टम के जरिए होगी।
बच्चों को डिजिटल लाइब्रेरी की भी सुविधा मिलेगी। इंटरनेट से विद्यालय को लैस किए जाने से छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा हासिल करने में काफी मदद मिलेगी। खंड शिक्षा अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि परिषदीय स्कूलों का चयन कर लिया गया है। जल्द ही सामानों की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी, जिससे छात्र-छात्राएं आधुनिक कक्षा में पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन



इन विद्यालयों का हुआ चयन
उच्च प्राथमिक विद्यालय मालीपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बैरागल, कंपोजिट विद्यालय कादीपुर, कन्नूपुर, सोहगूपुर हाजीपुर, भदोही, डीघी, फतेहपुर मोहिदपुर, बड़ागांव, कजपुरा, उफरौली, अशरफपुर भुआ, सोनगांव, बड़ेपुर, अरई नगपुर, नेमपुर व हैदराबाद सहित 29 विद्यालयों का चयन प्रथम चरण में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें