फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 1,025 आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द मिलेगा पुष्टाहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तीन ब्लॉकों के 1025 आंगनबाड़ी केंद्रों को पुष्टाहार जल्द मिलने लगेगा। यहां पुष्टाहार उपलब्ध कराने के लिए रामपुर सकरवारी में 90 लाख रुपये की लागत से बने अन्न्पूर्णा प्रेरणा महिला लघु उद्योग इकाई का मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव शुभारंभ करेंगे। इस इकाई से लगभग 12 हजार बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विकास खंड अकबरपुर, टांडा व बसखारी के एक हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों को पुष्टाहार उपलब्ध कराने के लिए रामपुर सकरवारी में अन्नपूर्णा प्रेरणा महिला लघु उद्योग इकाई का निर्माण बीते दिनों पूरा हुआ। हालांकि बिजली कनेक्शन नहीं हो पाया था। परिसर में ट्रांसफार्मर तो लगा, लेकिन भवन में बिजली कनेक्शन नहीं हो पाया। अमर उजाला ने 28 अक्तूबर को प्रमुखता से यह खबर प्रकाशित की। पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए बिजली कनेक्शन दे दिया।
दरअसल कनेक्शन के लिए राशि जमा करने का मामला ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रक्रिया के बीच फंसा था। कनेक्शन के लिए ऑफलाइन राशि जमा करने की व्यवस्था नहीं है। अमर उजाला में खबर के प्रकाशन के बाद पावर कार्पोरेशन अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की। संस्तुति मिलने के बाद सोमवार को ऑफलाइन राशि जमा कर कनेक्शन दे दिया गया। अधिशाषी अभियंता विद्युत अकबरपुर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि खबर का संज्ञान लेकर प्राथमिकता पर इकाई को कनेक्शन दिया गया।
विज्ञापन

इस बीच कनेक्शन हो जाने के बाद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों ने तय किया कि मंगलवार को जनपद दौरे पर आ रहे प्रभारी मंत्री से इसका शुभारंभ करा दिया जाए। इसके बाद आनन-फानन में यह कार्यक्रम जिला प्रशासन के संज्ञान में लाकर तय हो गया। अब 31 अक्तूबर को मंत्री विधिवत इस इकाई का शुभारंभ करेंगे।

परीक्षण के साथ ही शुरू होगा वितरण ्र
इकाई का शुभारंभ होने के साथ ही यहां तैयार पुष्टाहार का नमूना लेकर उसकी जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट सामान्य आने के साथ ही वितरण शुरू हो जाएगा। अभी यहां वितरण ठप है।


रामपुर सकरवारी स्थित इकाई के शुभारंभ होने के साथ ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में इस इकाई से अकबरपुर, टांडा व बसखारी विकासखंड के 1025 आंगनबाड़ी केंद्र को पुष्टाहार का वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

भूपेंद्र कुमार सिंह, आयुक्त, स्वत: रोजगार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें