फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छह रूट तैयार, जल्द चलेंगी 13 नई मिनी बसें

Wed, 01 Oct 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर डिपो में खड़ी मिनी बस ।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। परिवहन निगम ने नई मिली 20 में से 13 मिनी बसों के लिए छह रूट निर्धारित कर दिए हैं। जल्द ही इन रूटों पर बसें फर्राटा भरेंगी। नई बसें चलने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को वाराणसी, लखनऊ व आजमगढ़ जाने के लिए डग्गामार बसों व अन्य वाहनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

अकबरपुर डिपो को मिली 20 मिनी बसों के साथ अब यहां कुल बसों की संख्या 106 हो गई है। ये मिनी बसें खासतौर पर ग्रामीण रूटों के लिए निर्धारित की गई हैं। एक बस में 42 सीटें उपलब्ध होंगी, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ मिलेगा।
एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि अभी छह रूटों का चयन किया गया है। यात्रियों की मांग और प्रतिक्रिया के अनुसार आगे और भी रूटों पर बसें चलाई जाएंगी।

डग्गामार पर लगेगा अंकुश
अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में डग्गामार वाहन मनमानी किराए वसूलते रहे हैं और समय की भी कोई गारंटी नहीं होती थी। साथ ही इन वाहनों की सुरक्षा भी हमेशा सवालों के घेरे में रही है। नई रोडवेज मिनी बसें इन समस्याओं का हल बनकर सामने आएंगी।
विज्ञापन


ये किए गए रूट निर्धारित
रूट बसों की संख्या

अकबरपुर टांडा, अयोध्या कैसरबाग 06



अकबरपुर से टांडा होते हुए अयोध्या-आलमबाग-कम्हरिया घाट(हाल्ट) 01

अकबरपुर से लखनऊ-आजमगढ़ होते हुए लखनऊ-अकबरपुर 01


अकबरपुर से टांडा होते हुए वाराणसी-अकबरपुर- 02

अकबरपुर से टांडा होते हुए कादीपुर-(चार फेरे) 01

अकबरपुर से टांडा-शाहगंज-(चार फेरे) 01

अकबरपुर से टांडा होते हुए जौनपुर अकबरपुर 01



चालक व परिचालकों की कमी से जूझ रहा डिपो

अकबरपुर डिपो की 106 बसों के संचालन के लिए 187 चालकों की जरूरत है। इसके सापेक्ष 136 चालकों की तैनाती है। इसके चलते दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, बस्ती रूट के अलावा लोकल रूट पर भी बसों का संचालन कराने में बाधा उत्पन्न हो रही है। यात्रियों को अपने गंतव्य जाने के लिए रोडवेज पर घंटों बसों का इंतजार करना पड़ता है। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव का कहना है कि चालकों की कमी को पूरा करने के लिए भर्ती प्रक्रिया चलाई जाती है। कुछ दिन नौकरी करके छोड़ कर चले जाते हैं, जिससे बसों का संचालन समय से नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें