फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार पीड़ित छह मरीज भर्ती

Thu, 15 Sep 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्तपाल में भर्ती बुखार से पीड़ित युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में संक्रामक रोगों का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जब इनसे पीड़ित लोग जिला अस्पताल में भर्ती न होते हों। गुरुवार को भी छह लोग तेज बुखार की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। गौरतलब है कि कुछ दिनों से जिले में संक्रामक रोगों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन


आए दिन तेज बुखार व हैजा जैसे संक्रामक रोगों से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल समेत सीएचसी व पीएचसी में पहुंच रहे हैं। गुरुवार को भी तेज बुखार से पीड़ित छह मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। जानकारी के अनुसार अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अकारीपुर गांव निवासी देवनरायन (50) पुत्र रामअजोर बुधवार देर शाम तेज बुखार की चपेट में आ गया।

स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद भी तबियत में सुधार न होने पर उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बूढनपुर गांव निवासी कृष्णकुमार की सात वर्षीय पुत्री गोदावरी को गुरुवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उधर, बेवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसेनपुर सकरवारी गांव निवासिनी ज्योति (22) पुत्री महेंद्र को बुधवार देर शाम तेज बुखार चढ़ गया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद तबियत में सुधार न होने पर उसे गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंउटीपारा गांव निवासिनी सीमा (30) पुत्री पन्नालाल को गुरुवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतपुर निवासिनी ब्यूटी (22) पुत्री राजेंद्र बुधवार देर शाम तेज बुखार की चपेट में आ गई।

इलाज के बाद भी तबियत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत पृथ्वीपुर गांव निवासिनी अनीता (18) पुत्री प्रहलाद को भी तेज बुखार की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें