फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोग हुए सर्पदंश के शिकार, भर्ती

Thu, 15 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना अंतर्गत टड़वा गांव निवासी रंपक (30) पत्नी मुकेश को बुधवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत रतनपुर गांव निवासी शिवप्रताप (45) पुत्र सूर्यनरायन मंगलवार देर शाम खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे सीएचसी कटेहरी ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

उधर, बेवाना थाना अंतर्गत अशरफाबाद गांव निवासिनी उर्मिला (35) पत्नी त्रिलोकी को बुधवार सुबह खेत की तरफ जाते समय सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत घाघूपुर गांव निवासिनी संगीता (35) पत्नी विजय को भी बुधवार सुबह घर की साफ-सफाई के दौरान सांप ने डस लिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें