फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार के छह नए मरीज भर्ती, तीन की हालत गंभीर

Sat, 22 Oct 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
hospital - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले में तेज बुखार का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा। दिन-प्रतिदिन इसका प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को भी तेज बुखार के छह नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गौरतलब है कि तेज बुखार का संक्रमण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से पांव पसार रहा है।
विज्ञापन


इस पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा उठाए जा रहे तमाम कदम नाकाफी साबित हो रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को भी तेज बुखार के छह नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेसुल्तानपुर निवासी सौरभ (9) पुत्र श्रीराम को गुरुवार दोपहर बाद तेज बुखार चढ़ गया।

स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद भी जब बुखार में कमी नहीं हुई तो परिवारीजनों ने उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जफ्फरपुर निवासिनी इंद्रावती (85) पत्नी रामउदय को गुरुवार देर शाम तेज बुखार की चपेट में आने के बाद शुक्रवार भोर में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


उधर, सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सम्मनपुर निवासिनी नगीना (17) पुत्री सैफुल्लाह दो दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थी। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद भी जब तबियत में सुधार नहीं हुआ तो उसे शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

उधर, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सेनहा गांव निवासिनी अंतिमा (17) पुत्री रमाशंकर को शुक्रवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आने के बाद परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमउर गांव निवासिनी देवकी (16) पुत्री दयानंद को गुरुवार देर शाम तेज बुखार चढ़ गया।

परिवारीजनों ने उसे शुक्रवार भोर में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनके अलावा टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसहा गांव निवासी मोहम्मद अशरफ (15) पुत्र मोहम्मद असलम को तेज बुखारी चढ़ने पर शुक्रवार दोपहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें