फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार ढही, दो जख्मी

Fri, 21 Oct 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती दीवार गिरने से घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत सुल्तानपुर गांव में शुक्रवार भोर में एक घर की कच्ची दीवार ढह गई। दीवार के मलबे की चपेट में आकर वृद्धा व बालक घायल हो गये। घटना से गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। आननफानन में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वृद्धा की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

 
सुल्तानपुर गांव निवासिनी जहरा देवी (65) पत्नी रामकिशोर व अंकित (7) पुत्र बच्चाराम घर के बाहरी बरामदे में एक ही चारपाई पर सोए हुए थे। बताया जाता है कि शुक्रवार भोर में अचानक एक तरफ की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। इससे दोनों उसके मलबे के नीचे आ गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुहार पर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को मलबे बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। इससे परिवारीजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवारीजन ग्रामीणों की मदद से पहले दोनों को बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, वृद्धा की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को आवश्यक आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। एसडीएम सदर नरेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल से कहा गया है कि वह मौके पर पड़ताल कर आवश्यक रिपोर्ट दे। इसके बाद मामले में आगे कुछ तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें