फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर में छात्र समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए वाहनों की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक को हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया थाना अंतर्गत अतरौलिया निवासी जगदीश कुमार (55) बुधवार सुबह बाइक से बसखारी जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह बसखारी बाजार के निकट पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रहे पिकअप वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे सीएचसी बसखारी ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए पहले जिला अस्पताल, फिर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के अखण्डनगर थाना अंतर्गत अखंडनगर निवासी प्रिंस (17) बुधवार सुबह साइकिल से स्कूल जाते समय स्कूल के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत कशेरुआ निवासी दिनेश (38) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाने के दौरान नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। जहांगीरगंज थाना अंतर्गत जहांगीरगंज निवासी राजितराम (32) मंगलवार देर शाम बाइक से रामनगर जाते समय बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

बसखारी थाना अंतर्गत बसखारी निवासी अराधना (35) बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। वहीं अलीगंज थाना अंतर्गत सद्दरपुर निवासी गंगाराम (36) मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें