फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बुखार पीड़ित अस्पताल में भर्ती

Wed, 07 Oct 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में परिवर्तन के साथ ही संक्रामक रोगों का प्रकोप भी बढने लगा है। बुधवार को भी एक मासूम सहित कुल छह लोग बुखार से पीड़ित होकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए।  हंसवर थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव निवासी जयनरायन (25) पुत्र निरंकार बुधवार भोर में तेज बुखार चढ़ गया।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने पहले उसका घरेलू स्तर पर उपचार किया लेकिन बुखार में कमी न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अकबरपुर थाना क्षेत्र के मुर्तजापुर गांव निवासिनी कौशल्या (55) पत्नी रामराज को मंगलवार देर शाम बुखार हो गया। उसे एक निजी चिकित्सक का इलाज कराया, लेकिन सुधार न होने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

आलापुर थाना क्षेत्र के समदहां गांव निवासी राकेश (23) पुत्र कर्मराज बुधवार सुबह बुखार की चपेट में आ गया। टांडा थाना क्षेत्र जमुनिया गांव निवसिनी लालमती (55) पत्नी कपिलदेव मंगलवार देर शाम बुखार से पीड़ित हो गई। भीटी थाना क्षेत्र तारुलदेवा गांव निवासी फतेहबहादुर के (8) वर्षीय पुत्र अमन को बुधवार सुबह तेज बुखार आ गया।
विज्ञापन


टांडा थाना क्षेत्र के मीठेपुर गांव निवासिनी कल्लू की एक वर्षीय पुत्री बेबी बुधवार सुबह बुखार की चपेट में आ गई।  सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर निजी अस्पतालों में भी बुखार व खासी रोग से पीड़ित होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई मरीजों को तो अस्पताल में भर्ती भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें