जानकारी के मुताबिक कटेहरी बाजार निवासी मुन्नालाल बुधवार को प्राथमिक विद्यालय प्रताबीपुर में पेंट करने के लिए बुधवार प्रात: घर से निकला हुआ था। वह वहां पेटिंग का काम पूरा कर वापस घर लौट रहा था।
देर सायं रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोका और असलहे की नोंक पर उसके पास मौजूद पांच हजार रुपये छीनकर फरार हो गये। पीड़ित ने घटना की सूचना भीटी पुलिस को दी है। भीटी पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया है।