फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बैंक कर्मी से लूट के छह आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Dec 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर पुलिस ने लूट के छह आरोपियों को तेन्दुआईकला अंडर पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके पास से लूटे हुए 10 हजार रुपये और छह मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

मऊ जनपद निवासी शिवम कुमार वर्मा आजमगढ़ के आशीर्वाद बैंक का कर्मचारी है। बीते 21 नवंबर की शाम वह 70 हजार रुपये समूह का कलेक्शन करके बैंक जा रहा था। राजेसुल्तानपुर थाने के कंकरपुर से देवरिया मार्ग पर बदमाशों ने उसे रोक लिया। तमंचे के बल पर पैसे लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज किया था।
एसपी ने तीन टीमों को खुलासे के लिए लगाया था। शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने तेंदुआईकला अंडर पास पर दबिश देकर आजमगढ़ जनपद के नवबरार देवारा जदीद निवासी अनिल यादव, कप्तानगंज थाने के एकडंगी आधार का पूरा निवासी अरुण यादव, सत्यम और आनन्द वर्मा तथा अहरौला थाने के सुल्तानीपुर गांव निवासी अमन मौर्या और राजेसुल्तानपुर थाने के शिवराजपट्टी निवासी हर्ष पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विजय तिवारी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें