फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों व मार्गों पर पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए घोषित लॉकडाउन का रविवार को सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन काफी सक्रिय रहा। सुबह से ही प्रमुख बाजारों व मार्गों पर पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराया। इस दौरान जगह-जगह लगे बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी भी सक्रिय दिखे और बगैर मास्क व बगैर ठोस कारण बाहर निकलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई। पुलिस की सख्ती का ही नतीजा रहा कि जिले की प्रमुख बाजारों व मार्गों पर लगभग पूरी तरह सन्नाटा ही पसरा रहा।
विज्ञापन

लॉकडाउन का रविवार को सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय रहा। दरअसल रविवार को प्रकाशित खबर में जिले में जगह-जगह लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाए जाने का उल्लेख किया गया था। इसे संज्ञान में लेते हुए रविवार को पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा। जिला मुख्यालय से लेकर जिले के अन्य क्षेत्रों में जगह-जगह पुलिस कर्मियों ने सड़कों पर उतरकर लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया।
बगैर किसी ठोस कार्य के घर से बाहर निकलने वालों व बगैर मास्क के निकलने वालों के विरुद्ध इस दौरान कार्रवाई भी की गई। न सिर्फ उनके वाहनों का चालान किया गया, बल्कि मास्क न लगाने पर जुर्माना भी लगाया गया। चेतावनी भी दी गई कि यदि दोबारा बगैर मास्क के मिले, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार लगभग 120 वाहनों का चालान करने के साथ ही 80 से अधिक लोगों से इस बीच जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

उधर जिले के प्रमुख बाजारों व मार्गों पर लगे जगह-जगह बैरियर पर पुलिसकर्मी पूरी तरह मुस्तैद रहे। प्रत्येक आने-जाने वालों को कड़ी पूछताछ के बाद ही बैरियर से पार होने दिया गया। साथ ही मास्क पर विशेष जोर इस दौरान रहा। एएसपी संजय राय व एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा लगातार विभिन्न बैरियर पर पहुंचकर जायजा लेते रहे। साथ ही जरूरी दिशा निर्देश भी वहां तैनात पुलिस कर्मियों को दिया। निर्देशित करते हुए कहा कि यदि लॉकडाउन का उल्लंघन करता कोई मिले, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें