फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हादसे वाले चौराहों पर लगेंगे साइन बोर्ड, बनेंगे ब्रेकर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के दुर्घटना बहुल क्षेत्र में हादसों की रोकथाम के लिए शीघ्र ही बड़े कदम उठाए जाएंगे। कहीं ब्रेकर का निर्माण होगा तो कहीं साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके लिए बृहस्पतिवार को अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम ने प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर में आधा दर्जन से अधिक ऐसे चौराहे हैं जहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। ऐसे चौराहों पर होने वाले हादसों के कारण की जानकारी करने व हादसे रोकने के लिए जरूरी व्यवस्था किए जाने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर सीओ सदर, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी व यातायात प्रभारी की टीम ने नगर के प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर जायजा लिया। यातायात प्रभारी जयबहादुर यादव ने बताया कि नेवतरिया चौराहे पर क्षतिग्रस्त यू-टर्न को दुरुस्त कराया जाएगा। जलालपुर मार्ग पर बाइपास के निकट ब्रेकर बनेगा। गौहन्ना चौराहे पर न सिर्फ जलभराव की समस्या दूर की जाएगी बल्कि साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
इसके साथ ही भिखारीपुर के निकट ढलान को कम करने के साथ ही ब्रेकर बनाया जाएगा। अन्नावां बाजार के आगे श्रवणक्षेत्र मोड़ पर साइन बोर्ड लगेगा। अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर फायर स्टेशन के निकट स्थित संकरी पुलिया के दोनों तरफ ब्रेकर बनाने के साथ ही साइन बोर्ड लगेगा। सर्किट हाउस के सामने ब्रेकर बनाया जाएगा। इसके अलावा भी कई अन्य चौराहों पर हादसों को रोकने के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें