अंबेडकरनगर। अकबरपुर से लखनऊ, वाराणसी व प्रयागराज के लिए शीघ्र ही इलेक्टट्रक बसें दौड़ेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए अकबरपुर बस स्टेशन के बेड़े में 50 इलेक्ट्रॉनिक बसें शामिल होंगी। इनके संचालन से न सिर्फ पर्यावरण प्रदूषित होने से बचेगा बल्कि यात्रियों की सुविधा होगी। एआरएम कार्यालय ने बीते दिनों ही 50 इलेक्टट्रक बसें उपलब्ध कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
बड़े शहरों की तरह अब जिले के भी यात्री इलेक्टट्रक बस से यात्रा करते नजर आएंगे। उनका भी ऐसी बस से यात्रा करने का सपना पूरा होने वाला है। दरअसल बीते दिनों शासन ने एआरएम कार्यालय से प्रस्ताव मांगा था कि जिले को कितनी इलेक्टट्रक बसों की आवश्यकता है। एआरएम कार्यालय के अनुसार शासन के निर्देश पर बीते दिनों ही 50 इलेक्टट्रक बस उपलब्ध कराए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
उपलब्ध होने वाली बसों में 10 बसें अकबरपुर-अयोध्या-वाराणसी, 20 बस अकबरपुर-बस्ती-प्रयागराज व 20 बस अकबरपुर से लखनऊ के लिए संचालित होंगी। एआरएम कार्यालय के अनुसार जो 70 सामान्य बसें अकबरपुर बस स्टेशन के बेड़े में हैं उनका तो विधिवत संचालन होता रहेगा। 50 इलेक्टट्रक बसों का भी संचालन इनके साथ किया जाएगा। इससे यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए व्यापक लाभ मिलेगा।
टांडा में बनेगा चार्जिंग सेंटर
इलेक्ट्रॉनिक बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग सेंटर टांडा बस स्टेशन को बनाया जाएगा। 50 इलेक्टट्रक बस को उपलब्ध कराने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। - सीवी राम, एआरएम