फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल नृत्य में शुभांगी व गायन में नमिता अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित रमाबाई राजकीय महिला पीजी कॉलेज में सोमवार को दो दिवसीय परंपरा कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें विविध प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। एकल नृत्य में शुभांगी चतुर्वेदी तो एकल गायन में नमिता तिवारी ने बाजी मारी। बाद में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर स्थित रमाबाई राजकीय महिला पीजी कॉलेज में सोमवार को परंपरा 2022 के तहत छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एक दिन पहले कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ था। सोमवार को हुए समापन में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें एकल गायन, एकल नृत्य, समूह गीत, समूह नृत्य समेत कई अन्य प्रकार की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में छात्राओें ने भागीदारी की।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. सीमा यादव ने बताया कि एकल नृत्य में शुभांगी ने अंशिका को पीछे छोड़ा, तो एक गायन में नमिता तिवारी को प्रथम व कुसुम गुप्ता को दूसरा स्थान मिला। मेहंदी प्रतियोगिता में अनामिका तिवारी ने बाजी मारी, तो वारिसा खातून को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। समूह नृत्य में नमिता ग्रुप को प्रथम, जबकि दूसरा स्थान अंशिका ग्रुप को मिला।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रोफेसर शेफाली ने करते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में भागीदारी करने से न सिर्फ मानसिक विकास होता है, बल्कि आपसी भाईचारगी की डोर भी मजबूत होती है। इस मौके पर डॉ. मनोज, डॉ. अखिलेेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. रवींद्र वर्मा, डॉ. सुधा, डॉ. विश्वनाथ द्विवेदी, डॉ. शाहिद परवेज, डॉ. चंद्रभान, डॉ. महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें