फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आईआईटी की जैम परीक्षा में श्रेष्ठा व दिव्यांशु को मिली सफलता

Tue, 18 Mar 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के चंदनपुर गांव की श्रेष्ठा मिश्रा ने आईआईटी की जैम परीक्षा में 600 अंक पाकर जनपद का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

चंदनपुर की रहने वाली श्रेष्ठा मिश्रा के पिता सुधाकर मिश्रा वर्तमान समय में संतकबीरनगर में शिक्षक हैं। पूर्व में वे विद्या भारती विद्यालय जय बजरंग इंटरमीडिएट कॉलेज रामनगर में वह शिक्षक थे। श्रेष्ठा यहीं की छात्रा रहीं। श्रेष्ठा इंटर की भी मेधावी छात्रा रहीं। बीएससी की पढ़ाई बीएम मेमोरियल डिग्री कॉलेज माडरमऊ से की। वर्तमान में बीएनकेबी डिग्री कॉलेज अकबरपुर से बीएड कर रहीं हैं। आईआईटी की आयोजित जैम परीक्षा में जनरल 600 रैंक लाकर पीजी गणित में सफलता प्राप्त कर जनपद, विद्यालय व परिवार का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

पूर्व छात्र की सफलता पर जय बजरंग इंटरमीडिएट कॉलेज में हर्ष का माहौल है। प्रबंधक अंजनी कुमार वर्मा व प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने कहा श्रेष्ठा बचपन से ही होनहार व मेधावी छात्रा हैं। उधर, जलालपुर तहसील क्षेत्र के चित्ईपट्टी रकबा गांव के रहने वाले दिव्यांशु यादव ने आईआईटी की परीक्षा में ऑल इंडिया में 460 रैंक लाकर क्षेत्र व जिले का मान बढ़ाया है। दिव्यांशु ने प्रारंभिक शिक्षा सनराइज पब्लिक स्कूल माधवपुर धिघौटा भियांव व कक्षा 12 तक की शिक्षा जलालपुर के रेडिएंट कॉलेज से करने के बाद बीएससी गणित से प्रयागराज से पूरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें