फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: श्रावस्ती सांसद को भाई समेत बसपा ने किया निष्कासित

Sat, 23 Mar 2024 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लगाया अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप
विज्ञापन

बसपा से नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके हैं सांसद के भाई
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। जिले के निवासी श्रावस्ती सांसद रामशिरोमणि वर्मा व उनके भाई पार्टी नेता सुरेश वर्मा को बसपा ने निष्कासित कर दिया है। अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए शनिवार को जिला कमेटी ने यह कार्रवाई की। दरअसल पार्टी को खबर मिली थी कि सांसद लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए सपा व भाजपा के संपर्क में हैं। बीते दिनों उनके भाई की एक फोटो सामने आ जाने को पार्टी नेतृत्व ने अत्यंत गंभीरता से लिया।
अकबरपुर नगर के शहजादपुर निवासी रामशिरोमणि वर्मा ने पिछला लोकसभा चुनाव श्रावस्ती से बसपा के टिकट पर लड़ा था। वे जीत दर्ज कर सांसद बनने में सफल रहे थे। उससे पहले बसपा ने उन्हें अंबेडकरनगर जिले की टांडा विधानसभा क्षेत्र से भी एक बार प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन नामांंकन से पहले ही टिकट बदल दिया। बाद में इसकी भरपाई करते हुए उन्हें श्रावस्ती से टिकट थमाया गया। सांसद बनने के बाद बसपा ने उन्हें संसदीय दल का नेता भी बनाया था।
विज्ञापन

इस बीच बसपा से एक एक कर कई सांसदों के मोह भंग होने के बीच रामशिरोमणि के भी दलबदल की खबरें सामने आने लगीं। समाजवादी पार्टी के अलावा अपना दल व भाजपा के संपर्क में रहने की चर्चाएं खूब सामने आईं। हालांकि सांसद ने इन सभी को सिर्फ अफवाह बताया था। अब शनिवार को अचानक बसपा जिला कमेटी ने न सिर्फ सांसद रामशिरोमणि को वरन उनके भाई सुरेश वर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया। जिलाध्यक्ष सुनील गौतम ने पत्र जारी कर कहा कि दोनों द्वारा अनुशासनहीनता के साथ पार्टी विरोधी गतिविधियां की जा रही थीं।
पत्र में लिखा कि कई बार चेतावनी देने के बाद भी कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ। ऐसे में पार्टी को अब निष्कासन का निर्णय लेना पड़ा है। बताते चलें कि सांसद के भाई सुरेश वर्मा को बसपा ने पिछले निकाय चुनाव में अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए टिकट सौंपा था। वे विजयी प्रत्याशी चंद्रप्रकाश वर्मा से काफी पीछे रह गए थे।
विज्ञापन



सांसद बोले, यह जल्दबाजी में लिया गया एकतरफा फैसला
श्रावस्ती सांसद रामशिरोमणि वर्मा ने कहा कि यह एकतरफा फैसला है। पार्टी के किसी पदाधिकारी या वरिष्ठ नेता ने मुझसे इस बारे में कोई बात नहीं की। किसी को यदि कोई गलतफहमी या शिकायत थी तो मुझसे बात कर चीजें स्पष्ट कर लेना चाहिए था। यह जल्दबाजी में लिया गया फैसला है। मैं लंबे समय से संगठन के प्रति निष्ठावान रहा हूं। कार्यकर्ता के तौर पर मैंने संगठन को मजबूत बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। अब यह निर्णय जिस तरह से लिया गया वह हैरान करने वाला है। मैं कोशिश करुंगा कि पार्टी नेतृत्व से मुलाकात हो, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि किस आधार पर यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें