फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आप सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतर पड़े। कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन कर गिरफ्तारी को पूरी तरह से असंवैधानिक बताया। केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि लोकसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने विकास भवन गेट से कलेक्ट्रेट तक पदमार्च भी निकाला।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार से डर रही केंद्र सरकार ईडी, आईटी, सीबीआई जैसी संस्थाओं का गलत ढंग से उपयोग कर रही है। आप मुखिया अरविंद केजरीवाल के बढ़ते राजनीतिक कद से सबसे अधिक चिंता भाजपा को है। लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र को पूरी तरह से समाप्त करने को लेकर उठाया गया कदम है।
अविनाश यादव, कासिम अब्बास, अनीता यादव, जनार्दन सिंह, रामबरन प्रजापति, मेवाराम वर्मा, संगीता कनौजिया, मोहनलाल, मुकेश कुमार, सुनीता, अंकूश, सोनू तिवारी, रामरतन ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है। दो राज्यों में इसकी सरकार है। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जबरदस्त प्रदर्शन करने जा रही है। इसी से भाजपा बौखला गई है। वक्ताओं ने कहा कि सीएम को जिस प्रकार से गिरफ्तार किया गया है वह लोकतंत्र के इतिहास में काले दिन जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें