फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश की किल्लत, लोग मायूस

Fri, 25 Nov 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर में एसबीआई कृषि शाखा में कैश न होने से मायूस होकर लौटे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कहीं कैश नहीं तो कहीं कैश की कमी से शुक्रवार को भी जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बैंक जूझते रहे। कैश की किल्लत के चलते ज्यादातर बैंकों में उपभोक्ताओं को दो से चार हजार रुपये तक ही उपलब्ध हो सके। सहालग के मौसम में समुचित मात्रा में धनराशि न मिलने से उपभोक्ताओं को भारी समस्याओं का करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का कहना है कि समुचित धनराशि न मिलने से आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उधर, शुक्रवार को भी ज्यादातर एटीएम के शटर ही नहीं खुल सके तो जहां खुले भी, उनमें से कई बूथों के बाहर कैश न होने का बोर्ड टांग दिया गया। इससे उपभोक्ताओं को एक से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ा। नोटबंदी के बाद से ही बैंकों में कैश की कमी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा।

शुक्रवार को भी जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बैंकों में कैश की कमी के चलते उपभोक्ताओं को आवश्यकतानुसार धनराशि नहीं मिल सकी। सबसे अधिक समस्या बड़ौदा पूर्वी ग्रामीण बैंक की शाखाओं में हो रही है। कैश की किल्लत होने के चलते इन बैंक शाखाओं से मात्र दो से चार हजार रुपये तक की ही निकासी हो सकी।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर एचडीएफसी, एक्सिस व स्टेट बैंक आफ इंडिया को छोड़कर अन्य बैंकों में कैश की कमी होने के चलते धन-निकासी के लिए लंबी कतार में लगे उपभोक्ताओं को आवश्यकतानुसार धनराशि नहीं मिल सकी। जमुनीपुर प्रतिनिधि के अनुसार बाजार स्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा में सुबह से ही कैश न होने का बोर्ड टंग गया।

नतीजतन धन-निकासी के लिए इस बैंक में जाने वाले उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। इसके अलावा अरिया बाजार स्थित ओरिएंटल बैंक व बड़ौदा बैंक में कैश की कमी के चलते दोपहर तक ही उपभोक्ताओं को धनराशि मिल सकी।

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार बड़ौदा पूर्वी ग्रामीण बैंक की बड़ेपुर, कर्बला कासिमपुर, बंदीपुर व दुल्हूपुर शाखा पर कैश की कमी के चलते उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार बड़ौदा पूर्वी ग्रामीण बैंक में कैश की कमी के चलते उपभोक्ताओं को समुचित धनराशि नहीं मिल सकी।

 नोटबंदी के बाद से ही बेपटरी हुई एटीएम सेवा शुक्रवार को भी पटरी पर नहीं आ सकी। जिला मुख्यालय पर एचडीएफसी, एक्सिस व एसबीआई के एक-एक एटीएम से ही धनराशि निकल सकी। हालांकि दोपहर होते-होते इन एटीएम में रकम समाप्त हो गई।

इससे कतार में लगे उपभोक्ताओं को धन-निकासी के लिए बैंक का रुख करना पड़ा। जलालपुर व भीटी में लगे विभिन्न बैंकों के आठ एटीएम के शटर ही नहीं खुल सके तो रामनगर व टांडा में इक्का-दुक्का एटीएम से ही कुछ देर के लिए धनराशि निकल सकी। जमुनीपुर बाजार में बैंक आफ बड़ौदा व अरिया बाजार में ओरियंटल व बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम का भी शटर शुक्रवार को नहीं खुल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें