फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे टब में डूबकर मासूम की जान गई

Fri, 25 Nov 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दलालटोला में गुरुवार   देर शाम डेढ़ वर्ष की मासूम की टब में भरे पानी में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में रोना पिटना मच गया। बाद में शव को सुपुर्देखाक कर दिया गया। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मौलाना गर्ल्स इंटर कॉलेज जलालपुर के प्रबंधक मौलाना मोहम्मद खालिद कासिमी की डेढ़ वर्षीय पुत्री मदीहा खालिद गुरुवार देर शाम खेलत-खेलते बाथरूम में पहुंच गई।

जब काफी देर तक उसकी आवाज नहीं सुनाई दी, तो परिवारीजनों को चिंता सताने लगी। वे उसकी तलाश करते हुए जब बाथरूम में पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। मासूम बच्ची का शव टब में भरे पानी में उतरा रहा था।
विज्ञापन


शव को बाहर निकाला गया। उधर घटना पर झामबाबा पीजी कॉलेज के प्रबंधक हरिहर सिंह, बेबीकोल इंटर कॉलेज के प्रबंधक आशुतोष सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ नेता विनय कुमार, श्वेता, अनीसुर्रहमान आदि ने शोक संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें